Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मशीन में खराबी से आई 175 की स्पीड

ब्लोमफोंटेन

श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज माथिसा पाथिराना उस समय चर्चा में आ गए जब उन्होंने साउथ अफ्रीका में जारी अंडर-19 विश्व कप में भारत के खिलाफ 175 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी. यह गेंद उन्होंने भारत के यशस्वी जायसवाल को फेंकी जो वाइड थी. बाद में यह पता चला कि गेंद की स्पीड दर्ज करने वाली मशीन (Speed-gun) में कुछ गड़बड़ी थी, जिसके कारण मशीन ने शुरुआत में गेंद की तेजी 175 किलोमीटर प्रति घंटे बताई.

क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के नाम है, जिन्होंने 2003 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से गेंद फेंकी. अगर पाथिराना वाकई 175 KPH की रफ्तार से गेंद फेंकते तो यह रिकॉर्ड बन जाता.

भारत ने हालांकि इस मैच में श्रीलंका को 90 रनों से हरा अंडर-19 विश्व कप की विजयी शुरुआत की.