Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खिलाड़ी, जो 199 के स्कोर पर हुए आउट, लिस्ट में दो भारतीय शामिल

जैसा कि आउट होना बल्लेबाज के लिए बहुत बड़ी बात होती है लेकिन जब कोई बल्लेबाज 199 रनों पर आउट हो जाए तो वह उसके करियर का सबसे खराब पल होता है। आज के इस लेख में हम आप लोगों को ऐसे पांच खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो 199 रनों पर आउट हुए थे।

1. केएल राहुल

केएल राहुल 199 रनों पर आउट होने वाले भारत के दूसरे और विश्व के नवे खिलाड़ी हैं। केएल राहुल अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाने से चूक चुके हैं।

2. स्टीव वाॅ

वेस्टइंडीज के खिलाफ 1999 में एक टेस्ट मैच के दौरान स्टीव वाॅ कैच आउट हो गए थे तब उनका स्कोर 199 रनों का था। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव ने 199 रनों का स्कोर बनाकर इस क्लब में अपनी जगह पक्की कर ली है।

3. सनथ जयसूर्या

भारत के श्रीलंका दौरे पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान सनथ जयसूर्या 226 गेंदों खेलकर 199 के स्कोर पर पहुंचकर बोल्ड हो गए थे। वैसे भी सनथ जयसूर्या के नाम आज के समय में सैकड़ों कीर्तिमान दर्ज है।

4. कुमार संगकारा

2012 में पाकिस्तान के श्रीलंका दौरे पर हुए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान 387 गेंदों को खेलकर श्रीलंका क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी कुमार संगकारा ने 119 रनों की पारी खेली थी।

5. मोहम्मद अजहरुद्दीन

क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का नाम भी इस सूची में शामिल है। श्रीलंका के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन 199 रनों पर आउट हुए थे।



Herald