आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे 4 क्रिकेटरों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया था और अपने डेब्यू मैच के बाद से ही भारतीय क्रिकेट टीम के यह खिलाड़ी हिट हो गए हैं। इनके प्रदर्शन ने लोगों को हैरानी में डाल दिया।

1. शिवम दुबे
युवा ऑलराउंडर बल्लेबाज शिवम दुबे ने 3 नवंबर को बांग्लादेश के खिलाफ t20 सीरीज में अपना डेब्यू मैच खेला था। शिवम दुबे ने इस सीरीज में सभी लोगों को प्रभावित किया था।

2. नवदीप सैनी
नवदीप सैनी ने 2019 में 3 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना डेब्यू t20 मैच खेला था। अपनी गेंदबाजी से नवदीप सैनी ने सभी लोगों को प्रभावित करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया है। नवदीप सैनी भारतीय क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज है।

3. राहुल चाहर
6 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ दीपक चाहर के भाई राहुल चाहर ने अपना डेब्यू किया था। 3 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए राहुल चाहर ने 27 रन खर्च करते हुए 1 विकेट हासिल किया था।

4. शाहबाज नदीम
रांची टेस्ट मैच से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शाहबाज नदीम ने इसी साल भारत के लिए डेब्यू किया था। इस मैच में शाहबाज नदीम ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया था।
Herald