Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेल मंत्री कीरेन रिजिजू बोले, भारत 2028 ओलंपिक में टॉप 10 की लिस्ट में होगा

नई दिल्ली
खेल मंत्री कीरेन रीजिजू ने शनिवार को कहा कि देश का वास्तविक लक्ष्य ओलंपिक 2028 है और भारत लॉस एंजिल्स खेलों में शीर्ष 10 में आने की कोशिश करेगा। उन्होंने आगामी टोक्यो ओलंपिक के बारे में कहा कि भारत को मौजूदा प्रतिभाओं पर निर्भर रहना होगा लेकिन वास्तविक लक्ष्य लास एंजिल्स ओलंपिक होगा।

खेल मंत्री ने यहां राष्ट्रीय खेलों के लिए चार स्टेडियम का उद्घाटन करने के बाद कहा, भारत में दुनिया की युवा जनसंख्या का 20 प्रतिशत रहती है। हर पांचवां युवा भारतीय है। क्या हम ओलंपिक में एक या दो पदक जीतकर गर्व महसूस कर सकते हैं। हम इस हालत को स्वीकार नहीं कर सकते। इसलिए हमने रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा, ''तोक्यो 2020 के लिए हम तैयार हैं लेकिन हमारी अपनी सीमाएं हैं। हमारे पास जो मौजूदा प्रतिभा है, हम उम्मीद कर रहे हैं कि तोक्यो 2020 भारत के लिये सर्वश्रेष्ठ ओलंपिक होंगे लेकिन वास्तविक लक्ष्य 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक हैं।