खेल डेस्क। भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। रवि शास्त्री के बयानों के आधार पर ये कहा जा सकता है कि धोनी इस साल के अन्त में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व की भारतीय टीम में शामिल होंगे।
तीसरे टी-20 मैच में एक रन बनाते हुए इस विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली
धोनी के संन्यास की अटकलों के बीच रवि शास्त्री ने कहा कि एमएस धोनी लंबे समय से तीनों प्रारूपों में खेल रहे थे, फिर उन्होंने टेस्ट को अलविदा कहा और अब वह एक दिवसीय क्रिकेट को छोड़ सकते हैं।
भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने आगे कहा कि धोनी इस उम्र में केवल टी-20 क्रिकेट ही खेलना चाहेंगे। रवि शास्त्री ने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान धोनी का अभी टी-20 करियर जिंदा है, वे आईपीएल में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि जैसा कि मैं जानता धोनी खुद को टीम पर कभी नहीं थोपते हैं।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के 13 सालों बाद शेन वार्न ने तोड़ा ब्रैडमैन और धोनी का रिकॉर्ड
अब युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की लगातार असफलता और शास्त्री के बयान से ये कहा जा सकता है कि धोनी को उनके अनुभव के कारण भारत की विश्व कप टीम में जगह दी जा सकती है।