इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 53 रन से शिकस्त देकर चार मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।
अब टीम इंडिया की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज ने की शादी, अभिनेत्री से कम नहीं है पत्नी
पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जार्ज पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भले ही दक्षिण अफ्रीका को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन इसमें भारतीय मूल के केशव महाराज एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने में सफल रहे। केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है।
तीसरे वनडे में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुए ये पांच रिकॉर्ड
इस पारी में केशव महाराज ने 106 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की सहायता से 71 रन बनाए। इस दौरान केशव महाराज ने एक ओवर में 28 रन बनाकर अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाया। इसके साथ ही केशव महाराज एक ओवर में इतने रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और ऑस्ट्रेलिया के जॉर्ज बेली के बाद तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज केशव महाराज ने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के ओवर में ये रिकॉर्ड बनाया।