खेल डेस्क। भारत ने तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को 78 रन से शिकस्त देकर तीन मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। निर्णायक मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज करवाए।
भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने किया इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को ब्लॉक
जहां विराट कोहली ने बतौर कप्तान अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 11 हजार रन पूरे किए वहीं बुमराह एक विकेट हासिल कर टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह ने इस मामले में स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा।
बुमराह के अब टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक 53 विकेट हो गए हैं। जबकि रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल अभी तक 52-52 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं मैच में 26 रन की पारी खेलने वाले विराट कोहली ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 1125 रन बना लिए हैं।
मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दिए संकेत, टी-20 विश्व कप में खेलेंग धोनी
बतौर कप्तान कोहली ने 5104 टेस्ट, , 4889 वनडे और 1032 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।इससे पहले रिकी पोंटिंग (15440), ग्रीम स्मिथ (14878), स्टीफन फ्लेमिंग (11561), महेंद्र सिंह धोनी (11207) और एलन बॉर्डर (11062) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।