खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा। टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में दो विकेटकीपरों ऋषभ पंत और संजू सैमसन को शामिल किया गया है।
इस पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
इस सीरीज में इन दोनों ही क्रिकेटरों को विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाने का मौका नहीं मिलेगा। इस बात के संकेत भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच की पूर्व संख्या पर दिया है।
इस दौरान कोहली ने साफ कर दिया कि केएल राहुल ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में ओपनिंग और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाएंगे।अगर विराट कोहली ऐसा करते है तो फिर पंत को बतौर बल्लेबाज टीम में शामिल किए जाने की संभावना ना के बराबर है।
भारतीय टीम में चयन के बाद पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारियां
टी-20 टीम:विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, और शार्दुल ठाकुर।