खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी-20 मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखना चाहेगी। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑकलैंड में खेले गए पहले मैच में मेजबान टीम को छह विकेट से शिकस्त दी थी।
349 अन्तरराष्ट्रीय विकेट लेने वाला ये तूफानी गेंदबाज बनेगा राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष!
अब रविवार को खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम में एक बदलाव किया जा सकता है। इस मैच में शार्दुल ठाकुर की जगह तूफानी गेंदबाज नवदीप सैनी को शामिल किया जा सकता है।
एक बार फिर से इस मैच में केएल राहुल विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यानी इस मैच में भी युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋभष पंत को बाहर बैठना होगा।
अफगानिस्तान के इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड
संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और नवदीप सैनी।