Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दूसरे टी-20 मैच में बने ये तीन बड़े रिकॉर्ड

खेल डेस्क। रवीन्द्र जडेजा की शानदार गेंदबाजी के बाद केएल राहुल (नाबाद 57) और श्रेयस अय्यर (44) की पारियों की मदद से भारत ने दूसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड को सात विकेट से शिकस्त दी थी। भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने मेजबान टीम 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर केवल 132 रन ही बना सकी।

इन विकेटकीपरों के लिए खतरा बन रहे हैं केएल राहुल

इसके जवाब में भारत ने 17.3 ओवर में तीन विकेट पर 135 रन बनाकर जीत हासिल की। केएल राहुल ने अपनी अर्धशतकीय पारी की सहायता से एक रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने अपनी पारी में 3 चौके और 2 छक्के लगाए। इस प्रदर्शन की सहायता से वह बतौर ओपनर इस साल टी-20 रन में दो सौ रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

भारतीय टीम में शामिल होने के लिए रैना ने बनाई ये रणनीति

वहीं श्रेयस अय्यर (44) इस साल सर्वाधिक टी-20 छक्के जडऩे के मामले में पहले नंबर-1 पर आ गए हैं। उन्होंने अपनी पारी में तीन छक्के लगाए। इस साल उनके कुल छह छक्के हो गए हैं। इसके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर इस साल संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।