खेल डेस्क। पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीमअकरम एक बार फिर से गेंदबाजी करते हुए दिखाई देंगे। दुनिया के महान तेज गेंदबाजों में शूमार वसीम अकरम बुशफायर क्रिकेट बैश मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।
रणजी मैच में इस गेंदबाज ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयानक आग से प्रभावित लोगों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस चैरिटी क्रिकेट मैच में उनके साथ भारत के पूर्व बाएं हाथ के क्रिकेटर युवराज सिंह भी खेलते हुए नजर आएंगे। यह चैरिटी मैच अगले माह आठ फरवरी को खेला जाएगा।
भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वेस्टइंडीज के दिग्गज गेंदबाजों में शूमार रहे कर्टनी वाल्श क्रमश: रिकी पोंटिंग एकादश और शेन वार्न एकादश के कोच होंगे।
आईपीएल को और भी रोमांचक बनाने के लिए आया ये नया नियम
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर हिस्सा लेंगे। इनमें रिकी पोंटिंग, शेन वार्न, एडम गिलक्रिस्ट, ब्रेट ली, जस्टिन लैंगर, मैथ्यू हैडन, माइकल क्लार्क, शेन वॉटसन और एलेक्स ब्लैकवेल शामिल हैं।