Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सबसे बड़ी खबर: टी-20 विश्व कप से पहले एबी डिविलियर्स हुए टीम में शामिल

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार बल्लेबाज एबी डिविलियर्स अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि इस साल होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप के लिए एक बार फिर से इस खिलाड़ी की उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी हो सकती है। इसके लिए टीम प्रबंधन द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

रणजी मैच में हुआ बड़ा विवाद, अंपायर के आउट दिए जाने के बाद भी इस अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेटर ने नहीं छोड़ा मैदान

इसी बीच भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने इस दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज को अपनी दशक की सर्वश्रेष्ठ टीम में जगह दी है। उन्हें पांचवें नम्बर के बल्लेबाज के रूप में टीम में जगह दी है। डिविलियर्स दुनिया की विभिन्न लीगों में खेलते हैं।

ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने मार्नस लाबुशाने, लगाया साल का पहला शतक

भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने इस टीम की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी को ही सौंपी है। उथप्पा ने इस टीम में पांच भारतीय क्रिकेटरों को शामिल किया है।

टीम: रोहित शर्मा, क्रिस गेल, विराट कोहली, स्टीव स्मिथ, एबी डिविलियर्स, युवराज सिंह, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), बेन स्टोक्स, डेनियल विटोरी, जहीर खान और लसिथ मलिंगा।