Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चौथे टी-20 मैच में इन भारतीय खिलाडिय़ों को मिल सकता है मौका

खेल डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच शुक्रवार को वेलिंगटन में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस सीरीज पर पहले ही कब्जा कर चुका भारत इस मैच में बेंच स्ट्रैंथ को आजमा सकता है। वैसे भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड का इस सीरीज में 5-0 से क्लीन स्वीप कर इतिहास बनाने का मौका होगा।

राजस्थान ने रणजी ट्रॉफी में हासिल की लगातार दूसरी जीत, ये रहे मैच के हीरो

इस मैच में भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और ऋषभ पंत को मौका दिया जा सकता है। हालांकि इन दोनों ही खिलाडिय़ों को मौका दिया जाता है तो किन्हें बाहर किया जाएगा ये देखने वाली बात होगी।

अगर इन्हें मैच में खिलाया जाता है तो शीर्ष चार में से किन्हीं दो बल्लेबाजों को अपनी जगह खाली करनी होगी। वहीं गेंदबाजी विभाग मेंसुंदर, कुलदीप यादव और नवदीप सैनी को भी मौका दिया जा सकता है।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं देखने को मिलेगा न्यूजीलैंड के इन तूफानी गेंदबाजों का कहर

टीमें: भारत: रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, रवीन्द्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, एस ठाकुर, नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर।

न्यूजीलैंड: मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो, केन विलियम्सन (कप्तान), रोस टेलर, स्काट कुगेलिन, टाम ब्रूस, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सीफर्ट, हामिश बेनेट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और ब्लेयर टिकनर।