खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली आज हैमिलटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर वह इस मैच में केवल 25 रन की पारी खेल देते हैं तो वह बतौर कप्तान क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।
भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 से पहले ही न्यूजीलैंड के इस गेंदबाज ने ले लिया संन्यास
पहले मैच में 45 और दूसरे में 11 रन बनाने वाले विराट कोहली अभी तक बतौर कप्तान 1088 रन बना चुके हैं। बतौर कप्तान टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 रन एमएस धोनी ने बनाए हैं। धोनी ने कप्तान के रूप में 1112 रन बनाए हैं।
वहीं विराट कोहली के पास इस मैच में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा अर्धशतक लागने का रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज करवाने का मौका होगा। अभी तक भारतीय कप्तान कोहली न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर काबिज हैं।
बड़ी खबर: टी-20 विश्वकप से पहले महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम की क्रिकेटर में वापसी
दुनिया के तीनों बल्लेबाज अभी तक बतौर कप्तान 8-8 टी-20 अर्धशतक लगा चुके हैं।इस मैच को जीत कर टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगी। अभी तक विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम 2-0 से आगे है।
संभावित भारतीय टीम: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।