Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के कारण शिखर धवन हुए टी-20 सीरीज से बाहर, इनमें से किसी एक को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह 

खेल डेस्क। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन कंधे की चोट के कारण न्यूजीलैंड में खेली जाने वाली पांच मैचों की टी 20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज शिखर धवन को रविवार को बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी।

भारतीय मूल के इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में खेल दी टी-20 जैसी पारी, बना ये रिकॉर्ड

धवन इसी चोट के कारण भारतीय टीम के साथ न्यूजीलैंड नहीं जा पाए। शिखर धवन के बाहर होने के बाद अभी तक राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए उनके स्थान पर किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है।

अब टीम इंडिया की ओर से तिहरा शतक लगाने वाले इस बल्लेबाज ने की शादी, अभिनेत्री से कम नहीं है पत्नी

संभावना यहीं जताई जा रही है कि अब संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ में किसी एक खिलाड़ी को शिखर धवन के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है। ये तीनों खिलाड़ी पहले से ही न्यूजीलैंड में मौजूद हैं। गौरलतब है कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। टी-30 सीरीज की शुरुआत 24 जनवरी से होगी।