खेल डेस्क। क्रिकेट में इस समय भारतीय टीमें अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। जहां सीनियर टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 शृंखला में 4-0 की अजेय बढ़त बना ली है वहीं जूनियर टी ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना अन्तिम टी-20 मैच खेलेगी।
एक बार फिर से सुपर ओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया
इसके बाद जूनियर टीम विश्व कप सेमीफाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी। यह मुकाबला चार फरवरी को खेला जाएगा। भारतीय जूनियर टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि पाकिस्तान ने शुक्रवार को अफगानिस्तान को हराकर अन्तिम चार में प्रवेश किया था।
अन्तिम ओवर में छक्का लगाकर हरमनप्रीत ने भारत को दिलाई जीत
अंडर-19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश का मुकाबला न्यूजीलैंड से छह फरवरी को खेला जाएगा। विश्व कप का फाइनल नौ फरवरी को होगा।
सर्वाधिक चार बार की विजेता भारतीय टीम अबतक इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी है। उसने पहले मैच में श्रीलंका को, दूसरे में जापान को, तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को और क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।