खेल डेस्क। ऑस्ट्रेलिया में इस साल टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। इसके लिए भारतीय टीम ने अपनी तैयारी भी शुरू कर दी है। इस विश्व कप के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में शिखर धवन और केएल राहुल में से किसे चुना जाएगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
एक बार फिर से इस रिकॉर्ड के लिए कोहली और रोहित में होगी जंग
जिस प्रकार से केएल राहुल टी-20 क्रिकेट में प्रदर्शन कर रहे हैं उसे देखते हुए तो उनको ही बतौर सलामी बल्लेबाज टीम में चुना जा सकता है। वैसे भी शिखर धवन पिछले कुछ समय से अच्छे फॉर्म में दिखाई नहीं दे रहे हैं। धवन ने टी-20 की पिछली 12 पारियों में केवल 272 रन ही बनाए हैं। वहीं केएल राहुल ने 9 पारियों में ही 356 रन बनाए हैं।
सबसे बड़ी खबर: टी-20 विश्व कप से पहले एबी डिविलियर्स हुए टीम में शामिल
1983 विश्व चैम्पियन टीम के सदस्य रहे कृष्णमचारी श्रीकांत तो टी-20 विश्व कप के लिए शिखर धवन को भारतीय टीम में शामिल नहीं करना चाहेंगे। उनके स्थान पर वह राहुल को टीम में शामिल करना चाहेंगे।