Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत-श्रीलंका दूसरे टी-20 मैच में बने ये रिकॉर्ड, कोहली ने रचा इतिहास

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में कई रिकॉर्ड बने। मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को सात विकेट से शिकस्त दी।

संन्यास लेने के बाद इरफान पठान ने बताई भविष्य की योजनाएं

इसके साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली अपनी 30 रन की नाबाद पारी की सहायता से अन्तरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हमवतन रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। इस मैच से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा 2633 रनों के साथ बराबरी पर थे। भारतीय कप्तान विराट कोहली के अब 77 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय मैचों की 71 पारियों में 2663 हो गए हैं।

आज केवल एक रन बनाते ही ये विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे विराट कोहली

वहीं इस जीत के साथ भारतीय टीम एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गई है। ह भारत की श्रीलंका के खिलाफ 12वीं टी20 अंतरराष्ट्रीय जीत थी। इस मामले में पहले स्थान पर पाकिस्तान है। जिसने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ 13-13 जीत हासिल की है।