Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए ये तूफानी गेंदबाज न्यूजीलैंड टीम में हुआ शामिल

खेल डेस्क। भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस 14 सदस्यीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज हैमिश बैनेट की दो साल बाद न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का आगाज अगले सप्ताह के शुक्रवार से होगा।

खुशखबरी: इस साल दर्शकों को देखने को मिलेंगे इतने भारत-पाक मैच!

न्यूजीलैंड के नियमित तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और लोकी फगर््यूसन की अनुपस्थिति में बैनेट को 2017 के बाद पहली बार न्यूजीलैंड की तरफ से मैच खेलने का मौका मिलने की पूरी उम्मीद है। प्रमुख चयनकर्ता गैविन लार्सन ने कहा कि बैनेट की वापसी उनके फॉर्म के कारण हुई है। टीम में मार्टिन गुप्टिल को भी जगह दी गई है।

आईसीसी ने राजस्थानी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दिया ये सम्मान

टीम: केन विलियम्सन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, रॉस टेलर, हैमिश बैनेट, टॉम ब्रूस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, स्कॉट कुजलेजिन, डैरिल मिचेल, कॉलिन मुनरो, ब्लेयर टिकनर, मिचेल सैंटनर, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ईश सोढ़ी, टिम साउथी।