Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तीसरे टी-20 मैच में एक रन बनाते हुए इस विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे विराट कोहली

खेल डेस्क। भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज पुणे में खेला जाएगा। इस मैच में विराट कोहली के पास एक विशिष्ठ क्लब में शामिल होने का मौका होगा।

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के 13 सालों बाद शेन वार्न ने तोड़ा ब्रैडमैन और धोनी का रिकॉर्ड

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली अगर एक रन बना लेते हैं तो वह बतौर कप्तान 11,000 अन्तरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे भारतीय क्रिकेटर बना जाएंगे।

विराट के खाते में अभी 10999 अन्तरराष्ट्रीय रन दर्ज हैं। बतौर कप्तान कोहली ने 5104 टेस्ट, , 4889 वनडे और 1006 टी-20 अन्तरराष्ट्रीय रन बनाए हैं। वे इस आंकड़े को छूते ही ऐसा करने वाले दुनिया के छठे क्रिकेटर बन जाएंगे।

बॉलीवुड की इस अभिनेत्री पर आ गया था पाक गेंदबाज शोएब अख्तर का दिल, बोल दी थी किडनैप करने की बात

अभी तक रिकी पोंटिंग (15440), ग्रीम स्मिथ (14878), स्टीफन फ्लेमिंग (11561), महेंद्र सिंह धोनी (11207) और एलन बॉर्डर (11062) ही ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।