Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

20 साल का ये तूफानी बल्लेबाज भारतीय टीम में हुआ शामिल, न्यूजीलैंड मे खेल चुका है इतनी बड़ी पारी 

खेल डेस्क। बाएं हाथ के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को भारत की एक दिवसीय टीम में शामिल कर लिया गया है। 20 साल के इस बल्लेबाज को न्यूजीलैंड दौरे के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के स्थान पर वनडे टीम में जगह दी गई है। शॉ ने हाल ही में भारत ए की ओर से न्यूजीलैंड में 150 रन की तूफानी पारी खेली थी।

इस रूसी सुन्दरी ने भविष्य को लेकर बोल दी ये बड़ी बात

वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच के दौरान घायल हुए शिखर धवन की जगह टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वनडे टीम में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम में जगह बनाने में असफल रहे। भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर 5 टी-20, 3 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेलेगी। टी-20 सीरीज 24 जनवरी से खेली जाएगी।

चोट के कारण शिखर धवन हुए टी-20 सीरीज से बाहर, इनमें से किसी एक को मिल सकती है भारतीय टीम में जगह

टी-20 टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, संजू सैमसन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, और शार्दुल ठाकुर।

वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर।