जैसा की आप सभी को पता है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। इ

स सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम आखिर क्या कमाल दिखती है यह तो सीरीज खत्म होने के बाद ही पता चलेगा। भारतीय क्रिकेट टीम वर्तमान समय में विश्व की बेहतरीन टीमों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2-1 से जीत हासिल की. विराट कोहली का अगला लक्ष्य न्यूजीलैंड की सीरीज को जीतना है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी स्टीव स्मिथ हमेशा अपने प्रदर्शन की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं. स्टीव स्मिथ ने हाल ही में एक बयान दिया जिसमें उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर कई बातें की हैं। आइए जानते हैं कि स्टीव स्मिथ ने आखिर अपने बयान में क्या कहा। स्टीव स्मिथ ने अपने बयान में कहा कि विराट कोहली को वह एक बल्लेबाज के रूप में पसंद करते हैं कप्तान के रूप में नहीं।

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतर कप्तान इसलिए हैं क्योंकि उनके पास महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। अगर विराट कोहली एक बेहतर कप्तान होते तो वह आईपीएल में अपनी टीम को एक ना एक खिताब जरूर जिता चुके होते।आईपीएल में विराट कोहली ने 8 या 10 सालों तक टीम की कप्तानी की है लेकिन फिर भी उनकी टीम हमेशा अंक तालिका में लगभग आठवें स्थान पर ही रही है।
Herald