आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को ऐसे तीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह के असली हकदार हो सकते हैं।
रोहित शर्मा हमेशा मैदान पर अपने आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और उनकी इस जगह कौन कायम रख सकता है आज हम आप लोगों को बताने वाले हैं।
1. संजू सैमसन
रोहित शर्मा की तरह बल्लेबाजी करने की क्षमता संजू सैमसन में मौजूद है। सबसे कम उम्र में रणजी टीम की कप्तानी संभालने वाले संजू सैमसन रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी जगह के असली हकदार हो सकते हैं।
2. पृथ्वी शॉ
दूसरे नंबर पर भारत के युवा धाकड़ बल्लेबाज पृथ्वी का नाम शामिल है। पृथ्वी ने हमेशा घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी बहुत ही खतरनाक है और रोहित शर्मा के बाद पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
3. श्रेयस अय्यर
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा मध्यक्रम बल्लेबाज और आईपीएल में कप्तानी का अनुभव लेने वाले श्रेयस अय्यर रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के लिए युवा ओपनर बल्लेबाज की भूमिका निभाने की क्षमता रखते हैं।
Herald