खेल डेस्क। राष्ट्रीय चयनकर्ता के पद के लिए अभी तक नौ दिग्गज क्रिकेटर आवदेन कर चुके हैं। इसमें पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजित अगरकर (मुंबई), वेंकटेश प्रसाद (कर्नाटक),चेतन शर्मा (हरियाणा), नयन मोंगिया (बड़ौदा), लक्ष्मण शिवरामकृष्णन (तमिलनाडु), राजेश चौहान (मध्य प्रदेश), अमय खुरासिया (मध्य प्रदेश), ज्ञानेंद्र पांडे (मध्य प्रदेश) और विदर्भ के प्रीतम गंधे शामिल हैं।
अफगानिस्तान के इस गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ विश्व रिकॉर्ड
इस सभी में पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर को राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। अजित आगरकर ने टीम इंडिया की ओर से 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 349 विकेट हासिल किए हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में उनके नाम 288 विकेट दर्ज है।
अब इस मामले में आपस में ही भिड़ेंगे विराट और रोहित
नए संविधान में क्षेत्रीय प्रणाली का प्रावधान नहीं होने के कारण मुंबई की सीनियर चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष अगरकर राष्ट्रीय चयन समिति के अध्यक्ष बनने की दौड़ में सबसे आगे हैं।