Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

36 रन बनाते ही धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ देंगे विराट कोहली

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान विराट कोहली रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। अगर वह इस मैच में केवल 36 रन की पारी खेल देते हैं तो वह बतौर कप्तान क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे।

दूसरे टी-20 मैच में ये होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

पहले टी-20 में 45 रन की मैच विजयी पारी खेलने वाले विराट कोहली अभी तक बतौर कप्तान 1077 रन बना चुके हैं। बतौर कप्तान टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा टी-20 रन एमएस धोनी ने बनाए हैं। धोनी ने कप्तान के रूप में 1112 रन बनाए हैं।

349 अन्तरराष्ट्रीय विकेट लेने वाला ये तूफानी गेंदबाज बनेगा राष्ट्रीय चयन समिति का अध्यक्ष!

कोहली इस वक्त उनसे 36 रन पीछे हैं। कोहली ने पहले टी-20 में बतौर कप्तान छक्कों का अर्धशतक लगाकर धोनी को पीछे छोड़ा था। वह बतौर कप्तान ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन के नाम बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।