लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: जोरहट में चल रहे सीके नायडू टूर्नामेंट में सचिन के सात विकेट और दुसरे इनिंग में हर्ष के शतक के बदौलत बिहार काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गया है. मैच के दुसरे दिन सचिन ने सात विकेट लेकर अरुणाचल की पारी को 114 पर समेट दिया.
पहले दिन के आठ विकेट से आगे खेलते हुए नबाम जोश 23 , खान 16 और टेको तेचिर नाबाद 19 रन के बदौलत 114 का स्कोर बनाया. पहली पारी के आधार पर बिहार को 74 रन की बढ़त हासिल हुई. बिहार की ओर से सचिन ने सात, पवन दो विकेट लिए, जबकि एक खिलाड़ी रन आउट की शिकार हुआ.
दूसरी पारी में बिहार की टीम हर्ष राज (117) के शानदार शतक और उत्कर्ष के नाबाद 81 रन के बदौलत चार विकेट पर 315 रन बना चुकी है. बिहार की शुरुआत ठीक नहीं रही, सूरज शर्मा एक रन और अनमोल बोनी दो रन बनाकर आउट हो गए. गनी भी 38 के स्कोर पर विकेट गवांया. दूसरे दिन की खेल की समाप्ति पर उत्कर्ष 81 और सचिन 41 रन बनाकर नाबाद रहे. अरुणाचल की ओर से खान ने तीन और लिखा सोनिया ने एक विकेट चटकाए.
ये भी पढ़ें- सीके नायडू टूर्नामेंट : बिहार की पारी 188 पर सिमटी, अरुणाचल के 86 रन पर गिरे आठ विकेट
ये भी पढ़ें- रणजी ट्राफी: रहमत और विकाश ने जमाये शतक, बिहार का विशाल स्कोर, नागालैंड के गिरे दो विकेट
The post सीके नायडू टूर्नामेंट: हर्ष का शतक , उत्कर्ष शतक के करीब , बिहार को 389 रनों की बढ़त appeared first on Live Cities.