जैसा कि आप सभी को पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हमेशा अपनी धारदार बल्लेबाजी की वजह से जाने जाते हैं। रोहित शर्मा का नाम उन बल्लेबाजों में शामिल है जो आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं। ऐसा कई बार हुआ है जब रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली हैं। आज के इस आर्टिकल में हम लोगों को ऐसे तीन क्रिकेट मैदान के बारे में बताने वाले हैं जहां पर रोहित शर्मा के बल्ले से सबसे ज्यादा छक्के निकले हैं।

1. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम
बेंगलुरु में स्थित इस छोटे से मैदान पर हमेशा छक्कों की बारिश होती है। रोहित शर्मा ने बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 4 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 28 छक्के लगाए हैं और रोहित शर्मा ने टी-20 की तीन पारियों में इस मैदान पर 1 छक्क लगाए हैं कुल मिलाकर रोहित के नाम इस मैदान पर 29 छक्के दर्ज हैं।

2. विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम मैदान पर रोहित शर्मा ने ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 13 छक्के लगाए थे। कुल मिलाकर रोहित शर्मा के बल्ले से इस मैदान पर 25 छक्के निकले हैं।

3. मोहाली
मोहाली का ग्राउंड रोहित शर्मा के फेवरेट ग्राउंड में से एक है। मोहाली के ग्राउंड पर रोहित शर्मा के नाम 17 छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा मोहाली के ग्राउंड पर हमेशा जबरदस्त बल्लेबाजी भी करते हैं।
Herald