Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले 4 गेंदबाज, नंबर-1 पर शेर खिलाड़ी

आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को विश्व के 4 ऐसे गेंदबाजों के बारे में बताने वाले है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर रखा है। अपनी तेज गेंदबाजी से पूरे विश्व में नाम बनाने वाले इन गेंदबाजों के नाम यह खास रिकॉर्ड दर्ज है।

4. जेफ थॉमसन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ गेंदबाज जेफ थॉमसन 70 के दशक के सबसे धाकड़ गेंदबाज है। थॉमसन ने 1979 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे तेज गेंद फेंकी थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में थॉमसन ने 160.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

3. शॉन टैट

2010 में पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान शॉन टैट ने 160.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी। फिर शॉन टैट ने दूसरी बार सबसे तेज गेंद 2010 में इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय मुकाबले में फेंकी थी जिसकी गति 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।

2. ब्रेट ली

90 के दशक के क्रिकेट फ्रेंड से अगर आप पूछोगे कि आपका फेवरेट गेंदबाज कौन है तो वह ब्रेट ली का नाम लेंगे। ब्रेट ली ने अपने करियर की सबसे तेज गेंद 2005 न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में फेंकी थी जिसकी रफ्तार 161.1 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।

1. शोएब अख्तर

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 161.3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी जो कि 16 सालों से अभी तक कोई नहीं फेक पाया है।



Herald