आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम के चार ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले सकते हैं।

जैसा कि आप सभी को पता है कि विश्वकप 2019 के बाद से धोनी भारतीय क्रिकेट टीम से दूर है। अगर भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी वापसी नहीं करते हैं तो इन 4 खिलाड़ियों में से कोई एक आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम में मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में हमेशा नजर आ सकता है।

Third party image reference
1. ऋषभ पंत
जैसा कि आप सभी को पता है कि भारतीय क्रिकेट टीम महेंद्र सिंह धोनी के बाद से लगातार ऋषभ पंत को मौके दे रही है। ऋषभ पंत अगर अपने स्किल्स में सुधार कर लेते हैं तो वह आने वाले समय में धोनी की जगह के असली हकदार होंगे।

Third party image reference
2. केएल राहुल
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत के बाद केएल राहुल ने इस प्रकार से ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को आउट किया था वह काबिले तारीफ है। विराट कोहली ने भी केएल राहुल की तारीफ करते हुए आने वाले समय में इन्हें एक एक बल्लेबाज के रूप में देखा है।

3. ईशान किशन
लंबे समय से भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल होने का इंतजार कर रहे युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल में भी ईशान किशन का प्रदर्शन काबिले तारीफ है।
4. संजू सैमसन
संजू सैमसन भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल हुए हैं। हालांकि अभी इनको विकेटकीपर के रूप में मौके नहीं मिल पाए हैं लेकिन आने वाले समय में इनको एक बेहतरीन विकल्प के रूप में टीम का हिस्सा बनाया जा सकता है।
Herald