Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिना शतक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-1 हैरान करने वाला खिलाड़ी

आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को वनडे क्रिकेट इतिहास के 5 ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है।

1. मिस्बाह उल हक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ खिलाड़ी मिस्बाह उल हक इस मामले में पहले स्थान पर मौजूद हैं। मिस्बाह ने 162 वनडे मैचों की 149 पारियों में 5122 रन बनाए है। इस दौरान इनके बल्ले से 42 अर्धशतक निकले है और एक भी शतक नहीं।

2. वसीम अकरम

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम इस सूची में दूसरे स्थान पर आते हैं। 280 वनडे पारियों में वसीम अकरम ने 3717 रन बनाए हैं। वसीम अकरम ने इस दौरान छह अर्धशतक अपने नाम किए जबकि एक भी शतक उनके नाम दर्ज नहीं है।

3. मोइन खान

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोइन खान का नाम सूची में तीसरे नंबर पर आता है। मोइन खान ने 183 वनडे पारियों में 3266 रन बनाए हैं। इस दौरान मोइन खान के बल्ले से 12 अर्धशतक निकले और एक भी अर्धशतक यह अपने नाम नहीं कर पाए।

4. हीथ स्ट्रीक

जिंबाब्वे के पूर्व ऑल राउंडर और कप्तान हीथ स्ट्रीक इस सूची में चौथे नंबर पर आते हैं। 159 वनडे पारियों में हीथ स्ट्रीक के नाम 2943 रन दर्ज है। इनके बल्ले से 13 अर्धशतक निकले लेकिन एक भी शतक नहीं लगा पाए।

5. एंड्र्यू जोंस

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज एंड्रयू जोंस बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पांचवें नंबर पर आते हैं। 87 वनडे मैचों की 87 पारियों में इस खिलाड़ी ने 2784 रन बनाए है। इनके बल्ले से कुल 25 अर्धशतक निकले है जबकि एक भी शतक नहीं लगा पाए।



Herald