जैसा कि आप सभी को पता है कि वर्तमान समय में विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और इनकी लोकप्रियता आज किसी से छिपी नहीं है। वर्तमान समय में विराट कोहली विश्व के लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक है। आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम के पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जो आने वाले समय में विराट कोहली को कड़ा मुकाबला दे सकते हैं।
1. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम में मध्यक्रम बल्लेबाज की खोज की जा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत लोकप्रिय युवा खिलाड़ी हैं। आने वाले समय में विराट कोहली को श्रेयस अय्यर टक्कर दे सकते हैं।
2. ऋषभ पंत
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम भी इस सूची में शामिल है। ऋषभ पंत बार-बार अपनी गलतियों से सीख रहे हैं और अगर यही सिलसिला जारी रहा तो आने वाले समय में लोकप्रिय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो सकते हैं।
3. जसप्रीत बुमराह
भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन और स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की लोकप्रियता आज के समय में किसी से छिप नहीं पाई है जिस तरह से जसप्रीत बुमराह आज भारतीय क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज बन गए हैं। ऐसा कहा जा सकता है कि आने वाले 5 सालों में इनकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाएगी।
4. खलील अहमद
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा गेंदबाज खलील अहमद ने भारतीय टीम के लिए कुछ ही मैच खेले हैं लेकिन अगर इनको आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट टीम लगातार मौके देती रही तो यह आने वाले 5 सालों में लोकप्रियता में सब को कड़ी टक्कर दे देंगे।
5. मयंक अग्रवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का नाम भी इस सूची में शामिल है। मयंक अग्रवाल को 2019 में इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी मिल चुका है।
Herald