इंटरनेट डेस्क :इंदौर में दूसरा टी20 मैच जितने के बाद भारत पुरे फॉर्म में है, अब पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 शुक्रवार को खेला जाएगा। बता दें इस मैच में दोनों ही टीमें बड़े बदलाव कर सकती हैं। बात भारत की करे तो भारत की तरफ से संजू सैमसन और मनीष पांडे को मौका देने वाली है।
संजू सैमसन आज भारतीय क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने 54 महीने बाद मैदान में उतरने वाले हैं। संजू ने भारत की ओर से एक मात्र टी-20 मुकाबला खेला था जिसमे उन्होंने 19 रन बनाया था। अपने घरेलु मैचों में संजू ने शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को आकर्षित किया है।
संजू सैमसन और मनीष पांडे बेंच पर रहने से थोड़े निराश होंगे, लेकिन शुक्रवार को उन्हें मौका दिया जाना लगभग तय माना जा रहा है।अब देखना ये है कि अगर टीम ने दोनों को मौका दिया है तो आज के मच में क्या कमाल कर दिखाते है।