आज के इस आर्टिकल में हम आप लोगों को भारतीय क्रिकेट टीम के 6 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए केवल एक ही वनडे मैच खेला है।
1. फ़ैज़ फजल
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज फैज फजल ने 15 जून 2016 को जिंबाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू वनडे मैच खेला था। इस मैच में फैज फजल ने 61 गेंदों को खेलकर 55 रन बनाए थे।
2. परवेज़ रसूल
जम्मू और कश्मीर के बेहतरीन गेंदबाज परवेज रसूल ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अपना पहला और आखिरी वनडे मैच 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इस मैच में प्रवेश रसूल ने 10 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए 60 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे।
3. पंकज सिंह
पंकज सिंह ने 2010 में श्रीलंका के खिलाफ अपना पहला व अंतिम वनडे मैच खेला था। इस मैच में पंकज सिंह ने 7 ओवरों में बिना कोई विकेट हासिल किए 45 रन दिए थे।
4. डोडा गणेश
15 फरवरी 1997 को जिंबाब्वे के खिलाफ डोडा गणेश ने अपना आखिरी व पहला वनडे मैच खेला था। 5 ओवरों में गेंदबाजी करते हुए डोडा गणेश ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाए था।
5. पंकज धरमानी
पंकज को भारतीय क्रिकेट टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया गया था। 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पंकज ने अपना पहला व अंतिम वनडे मैच खेला था। इस मैच में पंकज केवल 8 रन ही बना पाए थे।
6. भागवत चंद्रशेखर
न्यूजीलैंड के खिलाफ 1976 में भागवत चंद्रशेखर ने अपना अंतिम वह पहला वनडे मैच खेला था इस मुकाबले में चंद्रशेखर ने 7 ओवर फेंके थे जिसमें 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे। बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद भी इनको दोबारा वनडे खेलने का मौका नहीं मिला। टेस्ट क्रिकेट में भागवत चंद्रशेखर के नाम 242 विकेट दर्ज है।
Herald