Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंदौर में अपना दम दिखाने उतरेगी टीम इंडिया, शाम 7 बजे से खेला जाएगा मैच

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज चल रही है. रविवार को गुहाटी में होने वाला पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया. पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम इंडिया आज यानी मंगलवार को इंदौर में अपना दम दिखाने उतरेगी. श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में आज शाम 7 बजे से खेला जाएगा.

बता दें कि इंदौर के होल्कर स्टेडियम में अब तक एक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला गया है. दिसंबर 2017 में खेले गए  इस मैच में ओपनर रोहित शर्मा ने शतक जमाया था. वहीं, के एल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली थी. भारतीय टीम ने ये मैच 88 रनों से जीता था. आज के मैच में रोहित शर्मा तो टीम में नहीं हैं, लेकिन उनके बदले गब्बर के नाम से मशहूर भारतीय ओपनर शिखर धवन टीम में शामिल हैं.

दोनों टीम इस प्रकार है

भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर.

श्रीलंका की टीम- लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुशल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुशल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन रजिता.

होल्कर स्टेडियम में एक भी मैच नहीं हारी है भारतीय टीम

बता दें कि होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम ने अभी तक एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है. भारतीय टीम यहां तीनों फॉर्मेट मिलाकर अब तक 8 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है, जिसमें 2 टेस्ट, 5 वनडे, 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल है. इन सभी मैचों में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है.

The post इंदौर में अपना दम दिखाने उतरेगी टीम इंडिया, शाम 7 बजे से खेला जाएगा मैच appeared first on Live Cities.