खेल डेस्क। पिछले वर्ष यानी साल 2019 में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बल्ले से रनों की बरसात हुई है। अगर इस साल भी कोहली का बल्ला इस प्रकार चला तो वह कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
साल 2019: टेस्ट क्रिकेट में केवल इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने छुआ एक हजार रन का आंकड़ा, ये हैं शीर्ष पांच बल्लेबाज
विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में 43 शतक बना चुके हैं। उनके पास वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने का सचिन तेंदुलकर का (49) रिकॉर्ड तोडऩे का मौका होगा। वहीं वह भारतीय धरती पर दो शतक लगाते ही घरेलू धरती पर सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेंगे। सचिन ने 20 शतक लगाए हैं। जबकि विराट कोहली घरेलू धरती पर 19 शतक लगा चुके हैं।
साल 2019: इस भारतीय तेज गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, ये रहे शीर्ष पांच गेंदबाज
दो शतक लगाते हुए वह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग (71)को पीछे छोड़ देंगे। विराट कोहली 70 शतकीय पारियां खेल चुके हैं।
233 पारियों में 11609 रन बना चुके विराट कोहली सबसे कम पारियों में 12 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। सचिन ने ये उपलब्धि 300 पारियों में हासिल की थी। वहीं टेस्ट क्रिकेट में कप्तानी करने के मामले में उनके पास महेंद्र सिंह धोनी ( 60) को पीछे छोडऩे का मौका होगा। वह अब तक 53 टेस्ट मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।