Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस देश की बर्फीली वादियों में पत्नी अनुष्का के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं विराट कोहली

इंटरनेट डेस्क। श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली स्विट्जरलैंड में अपनी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ नए साल का जश्न मना रहे हैं। भारत के स्टार क्रिकेटर ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर दी है।

हो गई पुष्ठि, इस अभिनेत्री के साथ रिलेशनशिप में हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट की नई रन मशीन विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ शानदार फोटो पोस्ट की है, जिसका कैप्शन विराट कोहली ने लिखा है, ऑन प्वाइंट फॉर 2020।

पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं विराट कोहली ने इससे पहले अपने प्रशंसकों को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर नए साल की शुभकामनाएं दी थी।

अथिया शेट्टी नहीं, खुद से 19 साल बड़ी ये बॉलीवुड अभिनेत्री है केएल राहुल की पहली पसंद

गौरतलब है कि टीम इंडिया पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। पहला मैच गुवाहाटी में, दूसरा सात को इंदौर में जबकि तीसरा नौ जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।

View this post on Instagram

Happy new year from us to each and every one of you. God bless you all.