खेल डेस्क। भारत की विश्व चैम्पियन टीम के कप्तान रहे कपिल देव की गिनती दुनिया के महान ऑलराउंडरों में होती है। पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने अपने कॉलेज की दोस्त रोमी भाटिया को अपना जीवनसाथी बनाया। उनकी प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म की कहानी से कम नहीं है।
जन्मदिन विशेष: इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे थे कपिल देव
बताया जाता है कॉलेज के दिनों में ही कपिल देव ने रोमी भाटिया को प्रपोज कर दिया था, लेकिन क्रिकेट में लोकप्रियता बढऩे के दौरान कपिल देव बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री सारिका की ओर आकर्षित होने लगे। हालांकि उनके बीच का रिश्ता ज्यादा लम्बा नहीं चल सका।
इसके बाद कपिल देव एक बार फिर से रोमी भाटिया के प्यार में पड़ गए। हालांकि परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने 1980 में शादी कर दी। दोनों ने अफेयर के करीब 11 साल बाद शादी की।
जन्मदिन विशेष: इस कारण एक समय खुदकुशी करना चाहते थे एआर रहमान
भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे विश्व कप जितवाने वाले तेज गेंदबाज कपिल देव का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज 61 साल के हो गए हैं।