Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणजी ट्राफी: रहमत और विकाश ने जमाये शतक, बिहार का विशाल स्कोर, नागालैंड के गिरे दो विकेट

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: दीमापुर में चल रहे बिहार और नागालैंड के रणजी ट्राफी मैच के तीसरे दिन रहमत और विकाश रंजन के शानदार शतक से बिहार की टीम इस टूर्नामेंट में पहली बार पांच सौ से अधिक का स्कोर खड़ा किया. बिहार की टीम ने नागालैंड के 166 रनों के जवाब में सात विकेट पर 509 रन बनाकर पारी की घोषणा की.

पहली पारी के आधार पर बिहार को 343 रनों की बढ़त हांसिल हुई. दूसरी पारी में नागालैंड के दो विकेट महज 78 के स्कोर पर गिर चुके है, नागालैंड बिहार से पहली पारी के आधार पर 267 रन पीछे है.

दूसरे दिन के स्कोर पांच विकेट पर 244 रन से आगे खेलते हुए बिहार की टीम रहमत 106 रन और विकाश रंजन नाबाद 103 रन तथा आशुतोष अमन 51 रन के बदौलत सात विकेट पर 509 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी . विवेक 5 रन बनाकर नाबाद रहे. नागालैंड की ओर से एस एस मुंडे 3 विकेट, नागो, होपेंगेक्यु, इमलिवती तहमीद ने एक एक विकेट लिए .

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी नागालैंड की शुरुआत काफी ख़राब रही, विवेक ने पहले ओवर में हीं तेमजेंतोशी को शून्य पर तोसेधेझैले (एक रन) को आउट कर नागालैंड को शुरूआती झटका दिया. तीसरे दिन के मैच की समाप्ति पर एस एस मुंडे 49 और आर जोनाथन 18 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद है. दूसरी पारी में नागालैंड 76 रन पर दो विकेट खो चुका है.

The post रणजी ट्राफी: रहमत और विकाश ने जमाये शतक, बिहार का विशाल स्कोर, नागालैंड के गिरे दो विकेट appeared first on Live Cities.