Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जन्मदिन विशेष: इस खूबसूरत बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे थे कपिल देव

खेल डेस्क। भारत को अपनी कप्तानी में पहला वनडे विश्व कप जितवाने वाले तेज गेंदबाज कपिल देव का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 6 जनवरी, 1959 को चंडीगढ़ में हुआ था। भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव आज 61 साल के हो गए हैं। आज हम उनके निजी जीवन से जुड़ी एक बार आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो।

जन्मदिन विशेष: इस कारण एक समय खुदकुशी करना चाहते थे एआर रहमान

क्या आपको पता है कि एक बार कपिल देव एक बॉलीवुड अभिनेत्री को अपना दिल दे बैठे थे। खबरों के अनुसार, दुनिया के महान ऑलराउंडरों में शूमार कपिल पर एक बार बॉलीवुड अभिनेत्री सारिका की ओर आकर्षित होने लगे थे। इस समय कपिल और सारिका के अफेयर की खबरों ने काफी सुर्खियां हासिल की थी।

इस अभिनेता के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड नताशा स्टेनकोविच

भारतीय तेज गेंदबाज कपिल देव बॉलीवुड की कई पार्टियों में सारिका के साथ शामिल हुआ करते थे। हालांकि दोनों आपस में विवाह बंधन में नहीं बंध सके। जितनी तेजी से दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा उतनी ही तेजी से खत्म भी हो गया। दोनों का रिश्ता टूटने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री सारिका ने अभिनेता कमल हासन से विवाह कर लिया जबकि कपिल देव ने कॉलेज के दिनों के पुराने प्यार रोमी भाटिया से विवाह किया।