खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (96) और कप्तान विराट कोहली (78) की शानदार पारियों की मदद से भारत ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे वनडे में 43.1 ओवरों में चार विकेट पर 276 रन बना लिए हैं।
बीसीसीआई के सालाना अनुबंधों में जानिए किस खिलाड़ी को मिला कौनसा ग्रेड
शिखर धवन इस मैच में भले ही शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन एक दिवसीय क्रिकेट में रन बनाने के मामले में उन्होंने भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। केवल चार रन से ही अपना 18वां वनडे शतक बनाने से चूके धवन के अब 135 मैचों की 133 पारियों में 5688 रन हो गए हैं।
अब बीसीसीआई के सालाना अनुबंध से भी बाहर हुए पूर्व कप्तान धोनी, जल्द ही ले सकते हैं संन्यास
जबकि सुरेश रैना ने अपने वनडे करियर में 226 मैचों की 194 पारियों में 5615 रन बनाए थे। धवन ने अपनी 96 रन की पारी में 90 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया। केएल राहुल 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
इससे पहले मुंबई वनडे में 10 विकेट से हारने के बाद भारतीय टीम में दो बदलाव किए। राजकोट वनडे के लिए मनीष पांडे को विकटकीपर ऋषभ पंत की जगह और नवदीप सैनी को शार्दुल ठाकुर की जगह टीम में शामिल किया गया।