खेल डेस्क। क्रिकेटरों का बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ नाम जुडऩा आम बात हो गई है। कई क्रिकेटरों ने तो अभिनेत्रियों के साथ विवाह भी कर दिया है। अब एक नया ही मामला सामने आया है।
मुख्य कोच रवि शास्त्री ने दिए संकेत, टी-20 विश्व कप में खेलेंग धोनी
खबरें सामने आ रही है कि भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को ब्लॉक कर दिया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, पिछले कुछ समय से बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला भारतीय क्रिकेटर पंत को लगातार कॉन्टेक्ट करने करने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद ही पंत ने उर्वशी रौतेला को ब्लॉक करने का फैसला कर दिया।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के 13 सालों बाद शेन वार्न ने तोड़ा ब्रैडमैन और धोनी का रिकॉर्ड
बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला और भारतीय क्रिकेटर पंत दोनों एक दूसरे को फोन कॉल और व्हाट्सएप से ब्लॉक कर दिया है। इस बात की पुष्टि उर्वशी के पीआर मैनेजर ने भी की है।
इससे पहले उर्वशी रौतेला और पंत द्वारा एक दूसरे को डेट करने की खबरें भी चली थी। हालंकि हाल ही में ऋषभ पंत ने अपनी गर्लफे्रंड ईशा नेगी के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर इन खबरों को अफवाह करार दे दिया था।