Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक बार फिर से सुपर ओवर में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड को एक बार फिर से सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा। आज वेलिंगटन में खेले गए चौथे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी। सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए 13 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने लक्ष्य हासिल कर सीरीज में लगातार चौथी जीत दर्ज की।

इससे पहले भारत के 165 रन के जवाब में कीवी टीम एक बार फिर से सात विकेट पर 165 रन ही बना सकी। इसके कारण मैच सुपर ओवर में गया। न्यूजीलैंड की ओर से कोलिन मुनरो (64) और टिम सीफर्ट (57) ने अर्धशतकीय पारियां खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

अन्तिम ओवर में छक्का लगाकर हरमनप्रीत ने भारत को दिलाई जीत

भारत ने मनीष पांडे (नाबाद 50) की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 165 रन बनाए। कीवी टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो ने 47 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 67 रन बनाए।

जब अनुभवी बल्लेबाज रोस टेलर ने 24 रन का योगदान दिया। टिम सीफर्ट ने अपनी पारी में 39 गेेंदों का सामना किया। इसमें उन्होंने चार चौके और तीन छक्के लगाए।इससे पहले भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी 26 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया। राहुल ने अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए।

चौथा टी-मैच: राहुल ने विलियम्सन को छोड़ा पीछे

इससे पहले भारत की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने भी 26 गेंदों में 39 रन का योगदान दिया। राहुल ने अपनी पारी में तीन छक्के और दो चौके लगाए।न्यूजीलैंड की इस जीत से अब शृंखला पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत इस सीरीज को पहले ही अपने नाम कर चुकी है।