Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शेनजेन ओपन: मुगुरूजा सेमीफाइनल में

शंघाई
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गर्बाइन मुगुरूजा ने आस्ट्रेलियाई ओपन की तैयारियों के अंतर्गत गुरूवार को शेनजेन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। स्पेन की पूर्व नंबर एक और मौजूदा रैंकिंग में 35वें स्थान पर काबिज इस खिलाड़ी ने कजाखस्तान की जरीना डायस को 6-4 2-6 6-4 से शिकस्त देकर अंतिम चार में जगह बनायी। पिछले साल मेक्सिको में खिताब जीतने के बाद यह उनका पहला सेमीफाइनल है। 26 साल की खिलाड़ी का सामना अब रूस की कैटरीना एलेक्सांद्रोवा और चीन की वांग कियांग के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।