इंटरनेट डेस्क। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है। फिटनेस समस्या के कारण भले ही हार्दिक पांड्या क्रिकेट से दूर हो, इसके बावजूद भी वह लाइमलाइट में बने रहते हैं।
हार्दिक पांड्या अपनी लव स्टोरी के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह किसी ने किसी पार्टी में नजर आ ही जाते हैं। कभी इस प्रकार की लाइफ भारत के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी जिया करते थे। युवराज सिंह का नाम कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है।
अपने टॉप के दिनों में भारत के पूर्व बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह भी इसी प्रकार पेज थ्री पार्टियों की शान हुआ करते थे। हाल ही में हार्दिक पांड्या ने भी युवराज सिंह की तरह अचानक ही सगाई कर सभी को चौंका दिया था। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने हाल ही में अभिनेत्री नताशा स्टानकोविक से सगाई की थी।