Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व भारतीय कप्तान के खिलाफ दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला

खेल डेस्क। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन सहित तीन लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ है। इन तीनों लोगों के खिलाफ 20.96 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी के मामले में ये मुकदमा दर्ज किया गया है।

भारतीय टीम में चयन के बाद पृथ्वी शॉ और संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारियां

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के सफल क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के खिलाफ दानिश टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के मालिक मोहम्मद शहाब मोहम्मद याकूब (49) ने बुधवार रात यह मामला दर्ज करवाया है।

क्या युवराज सिंह के नक्शेकदम पर चल रहे हैं हार्दिक पांड्या?

मामले के अनुसार, औरंगाबाद निवासी पूर्व क्रिकेटर के निजी सचिव माजिद खान ने नवंबर 2019 में इस एंजेंसी से सम्पर्क कर केरल निवासी सुदेश अविक्कल तथा अजहरुद्दीन के लिए मुंबई से दुबई होते हुए पेरिस और मुंबई से पेरिस होते हुए दुबई का टिकट बुक कराया था।

एंजेसी मालिक ने जब माजिद से किराए का भुगतान करने को कहा तो उन्होंने बार-बार टालने का प्रयास किया। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।