Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब भारतीय चयनकर्ता इस खिलाड़ी को दे सकते हैं ईनाम

इंटरनेट डेस्क। सीमित ओवरों में शानदार फार्म को देखेते हुए केएल राहुल को अब न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिल सकती है। न्यूजीलैंड दौर के लिए टेस्ट टीम की घोषणा रविवार को की जाएगी।

मां बनने के बाद सानिया मिर्जा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद टेस्ट टीम से बाहर चल रहे केएल राहुल ने टी-20 और वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। अब भारतीय चयनकर्ता उन्हें न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में जगह देकर बड़ा ईनाम दे सकते हैं। केएल राहुल का पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल पर उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो वनडे मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने विकेट के पीछे पंत की अनुपस्थिति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। युवा गेंदबाज नवदीप सैनी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया जा सकता है।