Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब विराट कोहली को मिली इस टीम की कप्तानी

खेल डेस्क। एक दशक में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपने बल्ले के दम पर बादशाहत साबित की है। इसी कारण तो क्रिकेट की लोकप्रिय वेबसाइट क्रिकबज ने भी उन्हें अपनी इस दशक की वनडे टीम में न केवल शामिल किया बल्कि उन्हें इस टीम का कप्तान भी बनाया।

छठे नम्बर के बल्लेबाज के रूप में युवराज सिंह हुए टीम में शामिल

क्रिकबज ने अपनी टीम में भारत को वनडे विश्व कप जीतने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी है।क्रिकबज ने दशक की अपनी टीम में दो भारतीय बल्लेबाजों को जगह दी है। इसमें दूसरा नाम सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का है।

हार्दिक पांड्या ने इस अभिनेत्री के साथ सगाई कर प्रशंसकों को चौंकाया, देखें वीडियो

क्रिकबज ने इस टीम में दक्षिण अफ्रीका के तीन, भारत और न्यूजीलैंड के दो-दो तथा इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश के 1-1 खिलाड़ी को शामिल किया है। इस टीम में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका क्रिकेटर हाशिम अमला को दी गई है।

वनडे टीम: रोहित शर्मा, हाशिम अमला, विराट कोहली (कप्तान), रॉस टेलर, एबी डिविलियर्स, शाकिब अल हसन, जोस बटलर, मिशेल स्टार्क, लसिथ मलिंगा, इमरान ताहिर और ट्रैंट बोल्ट।