Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले कोहली ने कहा, धवन-राहुल दोनों खेल सकते है और मैं..

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जल्द ही वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला वनडे मुकाबला 14 जनवरी को होने वाला है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज 19 जनवरी तक खेली जाएगी।

Third party image reference

इससे पहले विराट कोहली ने इंटरव्यू के दौरान बहुत बड़ी बात कही है। जैसा कि आप सभी को पता है कि शिखर धवन केएल राहुल को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। विराट कोहली ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि, फॉर्म में चल रहा एक बल्लेबाज हमेशा टीम के लिए बेहतर होता है। टीम हमेशा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को ही रखना चाहती है।

Third party image reference

ऐसी संभावना हो सकती है कि रोहित, धवन और राहुल तीनों एक साथ खेल सकते हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि हम मैदान पर कैसे संतुलन बनाते हैं। कोहली से पूछा गया कि क्या आप अपनी बल्लेबाजी क्रम को नीचे करके खुश होंगे। विराट कोहली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि हां इसकी बड़ी संभावना है और मैं ऐसा करने में बहुत खुश हूं।

Third party image reference

मैं जहां खेलता हूं उसके बारे में ज्यादा सोचता नहीं हूं। विराट कोहली हो सकता है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज में अपने बल्लेबाजी क्रम में बड़ा बदलाव करें। यह देखना और भी दिलचस्प होगा कि विराट कोहली किस नंबर पर खेलते हैं।



Herald