Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पंत को मौका नहीं दिए जाने पर नाराज दिखे माइकल स्लेटर

बेंगलुरु 
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल स्लेटर ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को तीसरे वनडे में मौका नहीं देने पर भारतीय टीम की आलोचना की है। स्टेलर ने रविवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबले में पंत को टीम में शामिल नहीं किए जाने के फैसले पर हैरानी जताई है। पंत को कनकशन के कारण दूसरे वनडे इंटरनैशनल में मौका नहीं दिया गया। हालांकि वह रविवार के मुकाबले के लिए फिट थे। हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन ने उनके स्थान पर केएल राहुल से विकेटकीपिंग करवाने का फैसला किया और मनीष पांडे को विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मौका दिया। 

स्लेटर ने कॉमेंट्री के दौरान पंत को मौका नहीं दिए जाने पर कहा, 'गलत' करार दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पंत के साथ ठीक नहीं हुआ। चूंकि वह कनकशन के चलते बाहर हुए थे और अगर ऐसा नहीं होता तो वह शायद तीनों मुकाबलों में खेलते।' उन्होंने आगे कहा, 'अब चूंकि गेंद उनके हेलमेट पर लगी और उनके स्थान पर आए किसी खिलाड़ी ने अच्छी विकेटकीपिंग की, तो क्या उन्हें बाहर बैठना पड़ेगा? हेलमेट पर गेंद लगना वैसे भी अच्छा नहीं होता।'