Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मां बनने के बाद सानिया मिर्जा ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मां बनने के बाद टेनिस में धमाकेदार वापसी की। इस भारतीय खिलाड़ी ने मां बनने के बाद होबार्ट इंटरनेशल टूर्नामेंट का महिला युगल खिताब अपने नाम करने की उपलब्धि हासिल की। उन्होंने यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक के साथ ये टूर्नामेंट जीता।

रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये विश्व रिकॉर्ड

खिताबी मुकाबले में सानिया मिर्जा और नादिया किचेनोक की जोड़ी ने चीन की शुआइ पेंग और शुआइ झांग को 6-4, 6-4 से मात दी। गैरवरीयता प्राप्त सानिया और नादिया की जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त चीनी जोड़ी को एक घंटे 21 मिनट तक चले मैच में शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा किया।

शिखर धवन ने तोड़ा सुरेश रैना का ये रिकॉर्ड

इस प्रकार भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने दो साल के बाद टेनिस में शानदार वापसी की। छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सानिया मिर्जा युगल में नंबर वन खिलाड़ी रह चुकी हैं। 2013 में एकल टेनिस छोडऩे वाली सानिया मिर्जा 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंचने में सफल रही थी।